दरभंगा, अगस्त 29 -- दरभंगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के देशव्यापी आह्वान पर गुरुवार को दरभंगा के जीएम रोड स्थित पीएनबी मंडल कार्यालय के पास सैकड़ों बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, असमान परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) के विरोध तथा सरकार की कथित वादाखिलाफी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों और वक्ताओं ने बैंक कर्मियों की लंबित मांगों को उठाते हुए सरकार से अपने वादों को पूरा करने की मांग की। यूएफबीयू के सदस्य ठाकुर अजित, सरोज सिंह, यशवंत, सन्नू, नवीन, शुभम, तरन्नुम, शिल्पा, पंकज, अश्विनी, सत्वन्त राय सहित अन्य ने विचार रखे।एसबीआई यह भी पढ़ें- लंबित मांगों को लेकर बैंककर्मियों न...