जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर की विभिन्न बैंक शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों ने 'ऑल इंडिया डिमांड डे 2025' के तहत ड्यूटी के दौरान बैज लगाकर अपनी मांग का प्रदर्शन किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से सप्ताह में केवल पांच दिन, सोमवार से शुक्रवार तक कार्य करने और शनिवार व रविवार को अवकाश दिए जाने की मांग कर रहे हैं, जैसा कि अन्य कई प्रमुख क्षेत्रों में लागू है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। जनवरी के तीसरे सप्ताह में हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुए प्रदर्शन के दौरान डिप्टी जोनल सेक्रेटरी मनोज ...