गया, अगस्त 27 -- पांच दिवसीय बैंकिंग और एकतरफा निर्णयों के विरोध में गुरुवार की शाम बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (वाइव) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शहर के गेवाल बिगहा स्थिति एसबीआई की पीबीबी शाखा के सामने विभिन्न बैंकों के कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, एकतरफा व भेदभावपूर्ण निर्णयों के विरोध करने, बैंकिंग क्षेत्र में गलत व अव्यावहारिक आदेशों को जबरन लागू किए जाने के विरोध में आवाज बुलंद की। विभिन्न बैंक यूनियन व संगठनों के पदाधिकारी, बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन इस मौके पर एआईबोओसी के सचिव राजीव नयन व गया डिस्ट्रिक्ट ब...