लखनऊ, जनवरी 22 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर कर्मियों ने गुरुवार को हजरतगंज स्थित स्टेट बैंक (मुख्य शाखा) से एक रैली निकाली। इस दौरान फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बैंककर्मी लगातार प्रदर्शन, धरने और ट्विटर अभियान के माध्यम से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की बेरुखी बरकरार है। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह और एसके संगतानी ने कहा कि जब रिजर्व बैंक (आरबीआई), एलआईसी, सेबी, नाबार्ड, एनपीसीआई और राज्य सरकार के कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ यह भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बैंककर्मियों ने कहा कि वर्तमान में बैंककर्मियों पर काम का अत्यधिक मानसिक और शारीरिक दबाव है। ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग न केवल उनकी कार्यक्षमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.