हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। क्रिएटिव उत्तराखंड एवं किताब कौतिक आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाले 'किताब कौतिक' के प्रथम चरण में पांच दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला सोमवार से शुरू हो गई। नीलाचंल कॉलोनी स्थित क्रिएटिव उत्तराखंड के परिसर में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन बच्चों की प्रसिद्ध पत्रिका 'बालप्रहरी', भारत ज्ञान विज्ञान समिति (नैनीताल) और क्रिएटिव उत्तराखंड के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। पहले दिन राजकीय जूनियर हाईस्कूल मुखानी, हरगोविंद सुयाल इंटर कालेज और राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवलचौड़ के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। दिन की शुरुआत 'ज्ञान का दीया जलाने' समूह गीत से हुई, जिसके बाद बच्चों ने 'तोता कहता है' और 'नेताजी की खोज' जैसे रोचक खेलों का आनंद लि...