गोड्डा, जनवरी 6 -- पथरगामा। पथरगामा प्रखंड अंतर्गत सोनारचक पंचायत भवन में मंगलवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में 5 दिवसीय उद्यानिकी एवं बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी से जुड़ी आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत किसानों को फल एवं सब्जी उत्पादन की उन्नत विधियां, पौध संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, कम पानी में अधिक उत्पादन, तथा कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण शशांक एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रशिक्षक आदित्य आनन द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जो किसानों को व्यवहारिक एवं तकनीकी दोनों...