उन्नाव, फरवरी 16 -- बांगरमऊ। नगर के हरदोई मार्ग पर स्थित एक इंटर कॉलेज में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा के लिए नोडल शिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अजय वर्मा ने बताया कि समेकित शिक्षा दिव्यांग छात्रों के व्यक्तिगत विकास को प्रबल बनाने में मदद करती है। मास्टर ट्रेनर संध्या चौहान ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों में स्वावलंबन, स्वाधीनता, आत्मविश्वास और सामाजिक और शैक्षिक कौशल का विकास करने के लिए अवसर प्रदान करती है। मास्टर ट्रेनर हरिप्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के क्रम में इस शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण आदि उपलब्ध कराये जाते है। प्रशिक्षण शिविर में समेकित शिक्षा से सम्बन्धित हैंडबुक/माड्यूल वितरित किए और आईईपी के माध्यम से गतिविधियां कराते हुए शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.