श्रावस्ती, अगस्त 8 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सिरसिया में चल रहे पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं शिक्षकों की सहभागिता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण में कराई जा रही गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरी गंभीरता एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षिक नींव के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: बीएसए ने पांच दिवस...