खगडि़या, जून 29 -- खगड़ियाद । नगर संवाददाता सदर अस्पताल परिसर में सोमवार दोपहर पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल पहुंचे बच्चों को अपने हाथों से पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए हर अभिभावक को अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। अभियान के दौरान एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान : दूसरे दिन घर-घर जाकर दी जा रही है खुराक निरीक्षण के समय खगड़िया एसडीएम, सदर अस्पताल के उपा...