पूर्णिया, जून 21 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज क्षेत्र की चिकनी डुमरिया पंचायत अंतर्गत सुंदर धर्मपुर चिकनी गांव स्थित ऐतिहासिक ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में आयोजित पांच दिवसीय भव्य नवकुंज महायज्ञ एवं हरे राम महाकीर्तन का शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के बीच भव्य समापन हो गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : नवकुंज महायज्ञ का समापनसमापन समारोह में भागीदारी समापन समारोह में बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। महायज्ञ समाज में आध्यात्मिक चेतन...