गढ़वा, फरवरी 11 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज नगर में पांच दिवसीय ज्ञानोत्सव का भव्य शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। ज्ञान यज्ञ परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लंबे समय बाद नगर में हो रहे इस भव्य कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत कनहर नदी के तट पर स्थित राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा आरंभ हुई। काफी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे नगर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। कलश यात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए गायत्री मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.