पांच दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ
मेरठ, जून 12 -- रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में जैन मिलन सिद्धार्थ की ओर से पांच दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुकेश जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन नवीन जैन द्वारा किया।शिविर में स्वीटी दीदी द्वारा जैन धर्म और आध्यात्मिक जीवन से संबंधित शिक्षण प्रदान किया। कहा कि मनुष्य जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर ही मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। कहा कि जैन धर्म किसी विशेष वर्ग तक सीमित नहीं है। इतिहास में अनेक ऐसे सम्राट हुए जिन्होंने जैन धर्म के सिद्धांतों का उच्च स्तर पर पालन किया। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने जैन सम्राटों के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय जैन धार्मिक शिक्षण शिविर का शुभारंभ मौके पर सौरभ जैन, अक्षय जैन, प्रमोद जैन, प्रवीण जैन मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.