गिरडीह, फरवरी 6 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के बड़कीटांड़ गांव स्थित खेल मैदान में गुरुवार से 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो परवेज आलम, हीरा खान, मुख़्तार मिर्जा, आजाद अंसारी, समां खान, यासीन अंसारी, मो सोनू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर, बल्लेबाजी करके और फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बरियारपुर और मधुपुर के बीच खेला गया। जिसमें बरियारपुर की टीम ने जीत दर्ज की। मौके पर मुख्य अतिथि ने मो परवेज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में टूर्नामेंट के आयोजन होने से खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल में बेहतर प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.