मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बीएसएनएल परिसर स्थित इंडियन बैंक के समक्ष विभिन्न बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। शाम साढ़े पांच बजे हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों बैंक कर्मियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन की कर्मचारी-विरोधी नीतियों के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उनकी प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के अलावा वित्त मंत्रालय की पीएलआई नीति आदि शामिल थीं।इस दौरान एक सभा भी हुई। इसमें बैंकों के यूनियनों से जुड़े असीम दास, मनोरंजनम, मृत्युंजय मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, पंकज कुमार ठाकुर, धीरज कुमार, अभिषेक, समीर कुमार, सर्वेश कुमार एवं संजय कुमार ने बातें रखीं। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मचारियों ने किया सरकार के खि...