बरेली, दिसम्बर 31 -- बरेली। देशव्यापी आह्वान के तहत सोमवार को बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अध्यक्षता अधिकारी संघ के अध्यक्ष बीडी सिंह ने की। उन्होंने वित्त मंत्रालय के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए संयोजक नवींद्र कुमार ने कहा कि देशभर के बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर रहे हैं। यदि सरकार ने शीघ्र कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो जनवरी के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। बरेली ट्रेड यूनियंस फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन देने के बावजूद इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अनावश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.