पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- बैंकों में पांच दिवसीय कार्य को कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर अन्य क्षेत्रों में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) से जुड़े बैंक कर्मियों ने विरोध जताते हुए सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। इधर बैंकों की हड़ताल से पेंशनधारियों से लेकर कारोबारी, आम ग्राहक सभी परेशान रहे। लोग अपनी-अपनी पासबुक में इंट्री तक नहीं करा पाए। नगर के सिमलगैर में विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारियों ने उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक पहल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां चयन पुनेठा, पियूष जोशी, नरेंद्र सिंह मौनी, महेश भट्ट, प्रेम प्रकाश पंत, विक्की सामन्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.