पांच दिवसीय कार्यशाला में कथक की बारीकी सीख रहे युवा
नैनीताल, सितम्बर 27 -- नैनीताल, संवाददाता। नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से तल्लीताल स्थित 'वृन्दावन डांस एवं म्यूजिक एकेडमी' में पांच दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण देने को वृन्दावन के युवा कथक नर्तक और कोरियोग्राफर आशीष सिंह को आमंत्रित किया गया है।कार्यशाला के तीसरे दिन रविवार को प्रतिभागी बच्चों को कथक की बुनियादी बारीकियों से परिचित कराया गया। मुख्य प्रशिक्षक आशीष सिंह की देखरेख में बच्चों को वंदना, आमद, हस्तक, ततकार और भूमि प्रणाम जैसी महत्वपूर्ण नृत्य विधाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। आशीष सिंह ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कलात्मक प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच देकर निखारने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.