पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ
अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पीएम श्री राआइंका हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने किया। बताया की इन पांच दिनों में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्रीडी प्रिंटिंग जैसी नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। प्रवक्ता टीडी भट्ट ने बताया कि विद्यार्थी कार्यशाला के दौरान सैद्धांतिक ज्ञान को हैंडस-ऑन के माध्यम से और सुदृढ़ कर सकते हैं। यहां शिक्षिका सुनीता बोरा, राहुल शर्मा, संजय पांडे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.