एटा, मई 22 -- भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की ओर से 16 से 20 मई तक पांच दिवसीय एडवेंचर कम ट्रैकिंग प्रोग्राम, नेचर स्टडी कम ट्रैकिंग प्रोग्राम प्रादेशिक प्रशिक्षण एवं एडवेंचर सेंटर शीतला खेत (अल्मोड़ा) उत्तराखंड में हुआ। स्काउट संस्था जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रामनिवास यादव, जिला स्काउट कमिश्नर राजवीर सिंह के नेतृत्व में श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज एटा के स्काउट का छह सदस्यीय दल प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतला खेत पहुंचा। जहां विभिन्न जनपदों से आए एएसओसी, डीओसी एवं डीटीसी ने पांच दिवसीय कार्यक्रमों में स्काउट और गाइड को प्रशिक्षण दिया। स्काउट और गाइड ने विभिन्न एडवेंचर कार्यक्रम किए। नेचर स्टडी के तहत प्राकृतिक सौंदर्य का अध्ययन किया। वहां स्थित विभिन्न मंदिरों, घाटियों तथा पहाड़ियों पर स्काउट और गाइड द्वारा ट्रैकिंग की।प्रादेशिक मुख्य ...