पांच दिवसीय इंडक्शन व ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
बक्सर, अगस्त 10 -- युवा के लिए ---- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच दिवसीय इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. रामनरेश राय ने संस्थान की शैक्षणिक परंपरा, उपलब्ध सुविधाओं, अनुशासन, शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के सह प्राध्यापक डॉ. श्यामलाल वर्मा ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, कक्षा संचालन व अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं निरंतर सीखने की आदत विकसित करने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.