पांच दिन से लापता युवती का बंसवारी में मिला शव, हत्या का आरोप
जौनपुर, जुलाई 13 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे खेतासराय थाना क्षेत्र के सोंगर गांव में सोमवार की शाम करीब सात बजे एक 24 वर्षीय युवती की सड़ी-गली लाश बसवारी में मिली। वह छह दिन से लापता थी। परिवार के लोगों ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया। चेहरे का हिस्सा ज्यादा गला होने के कारण उसके चप्पल और कपड़े से पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोंगर गांव निवासी स्व. मकरूल्लाह की पुत्री 24 वर्षीय रासिदा का निकाह वर्ष 2024 में गांव के ही कलीम के साथ हुई थी। निकाह के दो माह बाद से ही संबंध अच्छे नहीं होने के कारण वह मायके में ही रहने लगी। परिजनों के अनुसार, आठ जुलाई को रासिदा के घर के सामने एक निकाह था, जिसमें वह रात के समय शामिल होने गई थी। पूरी रात घर नहीं आई तो नौ जुलाई को सूचना पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.