पांच दिन से लापता युवक का शव पेड़ से लटकता मिला
बदायूं, मई 18 -- जंगल में सड़क किनारे गुलर के पेड़ पर पांच दिन से लापता युवक का शव झूलता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सकी। एक युवक का शव मिलने की जानकारी पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने मौके पर मिले कपड़े और चप्पल को देख उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि वह पांच दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने को निकला था। वहीं पर रहकर मजदूरी करता है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इस कारण वह परेशान रहता था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया। अलापुर क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मायादीन उर्फ दीनू 25 वर्ष पुत्र जय सिंह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। पांच दिन पहले वह मजदूरी करने की बात कहकर वह गांव से निकला था। परिवार वालों को पता था कि वह दिल्ली में होगा। काम में होने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.