गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- मोदीनगर,संवाददाता। पांच दिन से लापता युवक का शव गोविंदपुरी कॉलोनी में पुलिस चौकी के पीछे नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। गांव रोरी निवासी इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी मंजू देवी और दो पुत्रों के साथ रहते हैं। उनका छोटा पुत्र 25 वर्षीय रिंकू कुमार खेती कर परिवार का लालन पालन करते थे। 25 जनवरी को रिंकू अपनी मां मंजू देवी को डॉक्टर से दिखाने के लिए निवाड़ी रोड पर एक क्लीनिक आए थे। वह अपनी मां को क्लीनिक पर छोड़कर थोडी देर में आने की बात कहकर निकल गए। रिंकू न तो क्लीनिक पर वापस आए और न ही देर शाम तक अपने घर पहुंचे। जब रिंकू घर पर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने मोदीनगर ...