एटा, जनवरी 11 -- एटा। पांच दिन से लापता युवक का शव नाला में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख घरवालों, पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम गृह भेजा है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथमदृष्टया मामला नाले में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली देहात के गांव भदों निवासी विपिन (22) पुत्र निरोत्तम सिंह छह जनवरी को किसी काम से घर से निकले थे उसके बाद से वह घर नहीं लौटे थे। घरवालों ने काफी तलाश किया। रिश्तेदारी में भी कॉल कर जानकारी ली। युवक का पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। आठ जनवरी को गुमशुदी दर्ज की गई की थी। पुलिस भी युवक को लगातार तलाश कर रही थी। रविवार दोपहर को ग्रामीणों ने नाला में शव उतराता देखा। ...