काशीपुर, अप्रैल 11 -- दीप पाठक, काशीपुर। कोतवाली काशीपुर के अंतर्गत कुंडेश्वरी क्षेत्र से पांच दिनों से लापता एक 11 वर्षीय बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। रामनगर रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनकी 11 वर्षीय पुत्री बीते 5 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस हुआ था। पुलिस टीम ने इलाके के लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। टीम ने शुक्रवार को बालिका को गड्डा कॉलोनी से सकुशल बरामद कर लिया। बालिका के मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। टीम में उपनिरीक्षक कंचन कुमार पडलिया, कांस्टेबल जगदीश पपनै, कांस्टेबल बीरेन्द्र बिष्ट और महिला कांस्टेबल वंदना शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.