गंगापार, जून 25 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। जारी उपकेंद्र से जुड़े मिश्रा बांध क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी में अंधेरे और पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का सब्र बुधवार की रात्रि को जवाब दे गया। नाराज उपभोक्ताओं और किसानों ने खराब ट्रांसफॉर्मर के पास धरना शुरू कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने समस्या के समाधान की कोई पहल नहीं की। बिजली न मिलने से जहां घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हैं, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर जला, 32 घंटे से भरडीया में बिजली नहीं छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेता...