आजमगढ़, जून 24 -- मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली सबस्टेशन छाऊ से जुड़े गंभीरपुर बाजार में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिग के चलते पांच दिन से जला पड़ा है। इसे लेकर मंगलवार को बाजारवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए जल्द बदलवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि 25 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग 80 घरों के कनेक्शन जुड़े हैं। ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता है। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण पांच दिनों से समस्या बनी है। इनवर्टर जवाब दे गए हैं। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बच्चे, बूढ़े और महिलाओं का सबसे ज्यादा बेहाल है। इस समस्या से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली न रहने से समस्या बढ़ती जा रही है। इस दौरान मदन गौ...