नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पिछले पांच दिनों से दिल्ली की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के पांच इलाकों का सूचकांक 300 से ऊपर यानी बहुत खराब श्रेणी में रहा। दिल्ली में आमतौर पर मार्च के महीने में गर्म मौसम की शुरुआत के साथ ही लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिल जाती है। मार्च के शुरुआती दिनों में ऐसा हुआ भी। लेकिन, सात मार्च से हवा की गति कमजोर पड़ने के साथ ही दिल्ली की हवा एक बार फिर से प्रदूषित हो गई। इसके बाद से लगातार ही दिल्ली का सूचकांक 200 से ऊपर बना हुआ है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 244 के अंक पर रहा। यानी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.