अलीगढ़, मार्च 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धनीपुर मंडी में धान की आवक बेहद कम हो गई है। इसके साथ उसके भाव में गिरावट आई है। यहां से धान हरियाणा और पंजाब की मिलों में भेजा जाता है। आढ़ती जयवीर सिंह ने बताया कि मंडी में धान का डाउन सीजन चल रहा है। वर्तमान में महज दो से तीन हजार कुंतल की आवक रह गई है, जबकि सीजन में दो लाख बोरी तक आ जाती हैं। इस समय ईरान-इजराइल युद्ध चल रहा है। लेकिन यहां के धान पर इसका असर नहीं है। यहां से धान सीधे विदेश में निर्यात नहीं होता। यहां से माल व्यापारियों द्वारा खरीदा जाता है। इसके बाद हरियाणा और पंजाब में भेजते हैं। पिछले पांच दिनों में धान की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। धान की 1718 वैरायटी का भाव होली से पहले 4400 रुपये प्रति कुंतल था, जो अब 4100 रुपये प्रति कुंतल है। इस क्रम में 1509 धान की कीमत 420...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.