हापुड़, मार्च 9 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पांच दिनों में हुई दो चोरियों की घटना से लोगों में दहशत फैला दी है। हाईटेक होने का दावा करने वाली पुलिस चोरों से जुड़ा एक भी सुराग नहीं जुटा पाई है। कस्बे के लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा में कैद होने के बाद भी पुलिस अभी भी खाली हाथ हैं।थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में गुरुवार को बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर अलमारी से आठ लाख रुपये नकदी और करीब दस लाख रुपये के आभूषणों को चोरी किया है। इसके दो दिन बाद शनिवार रात को चोरों ने गांव छपकौली में स्थित देशी शराब की दुकान में खिड़की तोड़कर 13 पेटियां शराब की चोरी की है। जिससे ठेका संचालक को 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।लोगों ने कहा कि रात को गश्त नहीं होने के चलते चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिससे चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अ...