नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। होली पर घर जाने वालों की भीड़ लगातार दिल्ली के स्टेशनों पर जुट रही है। बीते पांच दिनों में दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से लगभग 14 लाख यात्रियों ने विशेष रेलगाड़ियों से सफर किया है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि होली पर देश के पूर्वी हिस्सों में जाने वालों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को दिल्ली के बड़े स्टेशनों से 22 स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। रविवार को भी 22 विशेष ट्रेन चलाई गई थी। पिछले वर्ष होली से तीन दिन पहले इससे 18 फीसदी कम लोगों ने यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी 22 विशेष ट्रेन चलाने की योजना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...