मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली विभाग में बिलिंग का सिस्टम पूरी तरह बदलने जा रहा है। नया आरएमएस (रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल का पूरा हिसाब डिजिटल ट्रैकिंग में आ जाएगा। अब सिर्फ कंज्यूमर नंबर डालते ही अंतिम भुगतान के साथ अब तक किए गए हर एक भुगतान का विवरण दिखेगा।मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि पहले से इंस्टॉल सीटरा सॉफ्टवेयर को हटाकर गुरुग्राम (हरियाणा) की कंपनी इनफेनाइट कम्प्यूटर सॉल्यूशन लि. की मदद से आरएमएस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है। इसपर कार्य निष्पादन का क्लर्क से लेकर कार्यपालक अभियंता तक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 23 अप्रैल के बाद नया सिस्टम लागू हो जाएगा।नए सॉफ्टवेयर के इंस्टॉल होने तक डेटाबेस पर ...