पांच दिन में दूसरी बार किया मार्ग जाम
फतेहपुर, मई 24 -- खखरेरू। क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया में भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने ग्रामीणों के साथ विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी किया था। जिसमें पांच दिन के अंदर अफसरों के न पहुंचने पर रविवार को दूसरी बार मार्ग पर जाम लगा दिया गया। करीब एक घंटे बाद एसडीएम से फोनिक वार्ता के बाद जाम खुल सका। तक्कीपुर कठरिया में तालाब के गंदे पानी की सफाई, बिजली व्यवस्था तथा मार्ग को दुरुस्त करवाने आदि की मांगो को लेकर किसान व ग्रामीण लगातार अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। जिसमें पूर्व में भी जाम लगाया गया था, इसके बावजूद समस्याओं का निस्तारण न होने के कारण पांचवे दिन भी आक्रोशित किसानों व ग्रामीणों ने विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग को जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- दुर्गावती जलाशय बाया नहर की खुदाई नहीं होने से किसान निराश जिससे मार्ग के दोनो ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.