बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया, संवाददाता। कृषि विभाग समेत प्रशासनिक महकमा के लिए पांच दिनमें एक लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्री करना चुनौती बना हुआ है। स्थिति यह है कि जिले में पंजीकृत किसानों की संख्या चार लाख 55 हजार है। इसके सापेक्ष शनिवार तक तीन लाख 50 हजार 600 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बन सका है, यह तब संभव हो पाया है जब जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पिछले दिनों पंचायातों में विशेष कैंप का आयोजन करने का निर्देश देने के साथ ही तहसील और ब्लॉक के कर्मचारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। बावजूद 30 अप्रैल को मुख्यमंत्री फार्मर रजिस्ट्री समीक्षा को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी चिंतित नजर आ रहे हैं।शासन की ओर से अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को प्रतिदिन कम से कम 10 फार्मर रजिस्ट्री करने का ल...