कानपुर, जून 6 -- रूरा, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के मद्दीपुरवा गांव निवासी 11 वर्षीय सचिन यादव को पुलिस ने पांच दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र रूरा कस्बे में रहकर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा की कोचिंग कर रहा था और बीते सोमवार को कोचिंग सेंटर से अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब छात्र का कोई सुराग नहीं मिला, तो उसके पिता अजन सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र की तलाश के लिए टीमें गठित की थीं। शुक्रवार को पुलिस ने छात्र को उरई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि छात्र को सुरक्षित बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर...