अमरोहा, जनवरी 5 -- गजरौला, संवाददाता। शिक्षिका के सुने मकान में हुई लाखों की चोरी का पांच दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अंधेरे में हाथ-पैर मार रही है। शिक्षिका ने प्रभारी निरीक्षक ने मिलकर जल्द ही चोरी का खुलासा करने की मांग की है। शहर व देहात क्षेत्रों में चोरी व लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिससे लोग भयभीत हैं। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में शिल्पा पत्नी अनुज का परिवार रहता है। अनुज राजस्थान में एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। उनकी पत्नी शिल्पा शहर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। शिल्पा बीते मंगलवार की सुबह मकान का ताला लगाकर स्कूल गई थीं। वहां से शिक्षिका बस्ती में स्थित अपने मायके चली गईं थी। चोरों ने उनके म...