हजारीबाग, मार्च 29 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। 24 मार्च को हुई घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी विष्णुगढ़ कांड में प्रशासन के हाथ खाली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होना सरकार, प्रशासन एवं आला अधिकारियों की संवेदनहीनता है। ये बातें केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कही। वे रविवार को विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ घटित दरिंदगी एवं क्रूरतापूर्ण हत्या को लेकर पीड़ित परिजनों से मिली और संवेदना व्यक्त की। उनके साथ बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बरही विधायक मनोज यादव समेत कई भाजपा के नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के परिजनों के साथ भाजपा पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। बच्ची को न्याय मिलने तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी। कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आयोग ने भी इस घटना को गंभीरता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.