रामगढ़, जून 15 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रामगढ़, कोठार निवासी बली महतो पांच दिन बाद नेपाल के मिथिला से बरामद। बता दें कि कोठार के बली महतो, 87 वर्ष तीर्थ यात्रा के लिए बस में सवार होकर अपने और सहपाठियों के साथ चार जून को घर से रवाना हुए थे और सात जून को नेपाल के जनकपुर से लापता हो गए थे, इसके बाद साथ गए लोगों ने लापता बली को बहुत खोजा, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। तब जाके उसके घरवालों को लापता की सूचना दी गई। सूचना के बाद बली महतो का छोटा बेटा लोबिन महतो, पुरन महतो, राजकुमार महतो और तुनुलाल महतो नेपाल गए और गुमशुदगी का पोस्टर लेकर लगातार चार-पांच दिनों तक खोजबीन किया, तब जाकर 12 जून को शाम पांच बजे नेपाल के मिथिला से बरामद किया। इसके बाद उसे लेकर घर के लिए रवाना हुए। जो 15 जून को कोठार घर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...