बदायूं, मार्च 23 -- नगर के ईदगाह रोड स्थित वार्ड संख्या 17 से रहस्यमय ढंग से लापता हुए तीनों बच्चे आखिरकार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित रहमताबाद दरगाह में पहुंच गए हैं। इस सूचना के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने बच्चों को सकुशल वापस लाने के लिए टीम देर रात रवाना कर दी गई। कोतवाली के एसआई जब्बार अली, बच्चों के पिता नूर मोहम्मद को साथ लेकर नेल्लोर के लिए रवाना हो गये हैं। पुलिस टीम के 24 मार्च की सुबह वहां पहुंचने और 25 मार्च की देर रात तक बच्चों को लेकर वापस आने की संभावना जताई जा रही है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने नेल्लोर पुलिस और दरगाह प्रबंधन से संपर्क कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।गौरतलब है कि 18 मार्च की शाम को रसूल अहमद 10 वर्ष और अहिल 12 वर्ष पुत्रगण नूर मोहम्मद तथा आरिश 13 वर्ष पुत्र अमीर अहमद घर से खेलने निकले थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.