पांच दिन तक आग उगलेगा आसमान, गर्मी से जनजीवन बेहाल
औरैया, मई 23 -- औरैया, संवाददाता। जिले में मई की भीषण गर्मी अब लोगों की सहनशक्ति पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कों पर गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस होने लगे। दोपहर होते-होते शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और बस स्टैंडों पर सन्नाटा पसर गया। सबसे अधिक मुश्किलें रोज कमाने-खाने वाले लोगों के सामने खड़ी हो गई हैं। सुभाष चौक पर ई-रिक्शा चलाने वाले रामसेवक ने बताया कि दोपहर में सवारी ही नहीं निकल रही। तेज धूप के कारण सड़क पर खड़ा रहना मुश्किल हो गया है। वहीं ककोर रोड पर फल बेचने वाले इरफान ने बताया कि गर्मी के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं, जिससे बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। गर्मी के साथ ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.