रांची, मई 31 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड की अड़की पंचायत अंतर्गत जोजोडीह गांव में रविवार को जोजोडीह, सरमाली, बारूबेड़ा, राईकेड़ा, चुटियाडीह एवं चलीरामडीह गांवों की संयुक्त ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम प्रधान बुधन लाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई गांवों में चापानल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता जीत लाल सिंह मुंडा से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने पांच दि...