मधेपुरा, मार्च 6 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। खोखसी पंचायत के रामगंज वार्ड 9 से पिछले पांच दिनों से लापता नाबालिग युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में युवती की मां ने थाना में आवेदन देकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगायी है। उसने गांव के ही मनखुश कुमार सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर बेटी को बहला - फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने बताया कि 28 फरवरी को करीब दो बजे रात में उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गयी। अपने स्तर से बेटी को खोजने का हर मुमकिन प्रयास किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने बताया कि आरोपी मनखुश कुमार उसकी बेटी से फोन पर बात किया करता था। उसे पूरा यकीन है कि आरोपी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी को भगा ले गया है। उसने बताया कि पंचायत में आरोपी के पिता सुरेन पासवान ने दो दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.