पांच दिनों से बिजली बहाल नहीं, पॉवर हाउस पर हंगामा
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- जेबीगंज। जेबीगंज, पसगवां कस्बे समेत आसपास के सैकड़ों गांवों में पांच दिनों से बिजली गुल होने से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। रात 12 बजे कस्बा के दर्जनों उपभोक्तओं ने बिजली उपकेंद्र का घेराव किया और बिजली चालू कराने को लेकर जिम्मेदारों से रात में ही बात की लेकिन फिर भी लाइट नही मिल सकी। सोमवार रात को जेबीगंज इलाके में आई आंधी के बाद से बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने लाइन दुरुस्त करने काम शुरू किया था। पर काम की गति इतनी धीमी रही कि लोगों को पांच दिन बाद भी बिजली नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- पांच दिनों से बिजली बहाल नहीं, पॉवर हाउस पर हंगामा शनिवार रात को पॉवर हाउस पर पहुंचे उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। साथ ही एक लाइनमैन के ऊपर आरोप लगाया कि शुक्रवार को दोपहर उसने 500 रुपये मांगे। पैसे नहीं मिले तो लाइन को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.