दुमका, मई 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका नगर के रसिकपुर सोनवाडांगल मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली संकट से परेशान मोहल्लेवासियों ने रविवार को मुख्य मार्ग को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बिजली-पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने किया सड़क जामप्रदर्शन की वजह प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से पूरे मोहल्ले में बिजली नहीं है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि यहां लगा ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है, जिससे लगातार बिजली संकट बना रहता है। लोगों ने अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्...