गंगापार, मई 20 -- पिछले पांच दिनों से इलाके के दर्जनों गांवों में जियो नेटवर्क नहीं आ रहा है। 5-जी होने के बावजूद इंटरनेट एक्सेस नहीं हो पा रहा है। काल करना भी मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मऊआइमा इलाके के कहली, किरांव, बागी, चकश्याम और कटरा दयाराम समेत दर्जनों गांवों के अलावा कस्बे में भी जियो नेटवर्क लोगों को रुला रहा है। जिनके पास दूसरे कंपनियों के सिम हैं उनकी बातचीत हो रही है जबकि जियो फोन डब्बा बन गए हैं। चकश्याम निवासी अशोक कुमार ने एयरटेल का नया सिम खरीदा। उनका कहना है कि आनलाइन काम में दिक्कत आ रही थी इसलिए सिम लेना बड़ा। यदि दो-चार दिन ऐस ही रहा तो सिम को किसी दूसरी कंपनी में पोर्ट कराना पड़ेगा। गांव के अमित पांडेय, मो. इसरार, राणा प्रताप सिंह, कमलेश मौर्य समेत अन्य उपभोक्ता भी मोबा...