बरेली, जून 1 -- शाही, संवाददाता। गांव खेऊ की गौटिया, बीथम, जुन्हाई, गौसगंज, मकड़ी खोह, हैदरगंज आदि गांवों की बिजली आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। गत दिनों आई आंधी में लगातार विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली इन गांवों को न मिलने से आर्थिक गतिविधियां थम गई हैं। गांव के मुख्य रास्ते पर बिजली के तार एक तरफ से दूसरी तरफ को बैरियर की तरह गिरे हुए हैं। पैदल राहगीरों एवं वाहनों को निकालने को बिजली को तारों को कई लोग दोनों तरफ से उठाते हैं उसके बाद वाहनों को निकाला जाता है। बिजली न होने से आटा चक्की, धान कुटाई मशीन, पानी की मोटरें, इन्वर्टर, कुटीर उद्योग और लघु इकाइयां सभी बंद पड़ी हैं। रात होते ही गांव अंधेरे में डूब जाते हैं। जिससे चोरों का खतरा भी बढ़ गया है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम भी प्रभावित हो रहे हैं। बिजल न मिलने से लोग ...