नई दिल्ली, जुलाई 23 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से संचालित यात्री ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर पांच दिनों में 900 किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 17 जुलाई को इसका उद्घाटन किया था। इस अत्याधुनिक गाड़ी के लिए यात्रियों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ा है। टिकट का किराया बेहद किफायती (10 से 25 रुपये तक) रखा गया है ताकि आम आदमी के लिए भी यात्रा पूरी तरह से सुलभ हो।पारंपरिक डीजल इंजनों की जगह दो उन्नत 1,200-किलोवाट हाइड्रोजन-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन (प्रणोदन) प्रणाली का उपयोग करके नई ट्रेन ने डीजल और पारंपरिक बिजली की खपत को काफी कम कर दिया है। 10-कोच वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन ईंधन पर निर्भर ट्रेनों का एक अत्यधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है। प्रदूषणकारी उत्सर्जन को पूरी...