घाटशिला, जून 7 -- डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत झारखंड सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निलेश कुमार मुर्मू ने आवास समन्वयक कान्हु राम हेम्ब्रम एवं पंचायत सचिव अशोक महापात्र के साथ कांटाशोल पंचायत के कांटाशोल और नुनिया गांव में निर्माणाधीन अबुआ आवासों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई आवास अधूरे पाए गए। इस पर बीडीओ ने लाभुकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग कर अगले पांच दिनों के भीतर निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। अन्यथा लाभुकों से भुगतान की गई राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी...