नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता होली के अवसर पर घर जाने वालों की भीड़ लगातार दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर जुट रही है। बीते पांच दिनों में दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से लगभग 14 लाख यात्रियों ने विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से सफर किया है। सोमवार को दिल्ली क्षेत्र से उत्तर रेलवे द्वारा 22 स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया गया। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि होली का त्योहार मनाने के लिए देश के पूर्वी हिस्सों में जाने वालों की सुविधा के लिए दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को दिल्ली के बड़े स्टेशनों से 22 स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। बीते रविवार को भी 22 विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से लगभग 3.36 लाख लोगों ने सफर किया है। पिछले वर्ष होली से तीन दिन पहले इससे 18 फी...