बोकारो, मई 21 -- बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत दामूडीह पंचायत के गोपीनाथपुर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव निवासी सपन मांजी और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी की महज पांच दिनों के अंतराल में मौत हो जाने से उनके तीन मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। माता-पिता के निधन के बाद बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। मृतक दंपत्ति के पुत्र विमल मांजी, विद्युत मांजी और पुत्री पल्लवी कुमारी की चीख-पुकार और विलाप से पूरा गांव गमगीन है। बताया जाता है कि दुबे काटा चौक पर देर रात ढाई बजे तक बच्चे अपनी मां के शव के पास बैठे रहे। मासूम बच्चों की आंखों में डर, असुरक्षा और भविष्य की चिंता साफ झलक रही थी। जिस उम्र में उनके हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए थे, उस उम्र में वे अपने जीवन और दो वक्त की रोटी की चिंता में डूबे...